बीएसएल के बोकारो जनरल अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन एवं वॉटर प्यूरीफायर सुविधा का उद्घाटन

Spread the love

बोकारो। इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बीजीएच ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आवर नर्सेस, आवर फ्यूचर – नर्सेस सेव लाइव्स” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सिंग समुदाय की समर्पित सेवा, करुणा एवं मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में बोकारो जनरल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग के साथ हुआ। इसके उपरांत नर्सिंग स्टाफ द्वारा गीत, नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम को भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान किया।

 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बोकारो महिला समिति द्वारा बीजीएच के वार्ड 3-बी के समीप मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु एक अत्याधुनिक वॉटर प्यूरीफायर मशीन का उद्घाटन भी किया गया। यह सुविधा स्वच्छ, शीतल एवं गर्म पेयजल उपलब्ध कराएगी तथा अस्पताल परिसर में जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *