ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Spread the love

अनपरा रेनुसागर। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जूनियर हाई स्कूल लोझरा के प्रांगण में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से कार्य करने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में अग्निशमन से जुड़े विशेषज्ञों राकेश कुमार एवं रविशंकर तिवारी द्वारा आग लगने के कारण, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयमित रहकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा गैस एवं ज्वलनशील पदार्थों के प्रति सतर्क रहने के बारे में भी बताया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय प्रधानाचार्य आनन्द द्विवेदी,प्रवीण श्रीवास्तव एवं सुनील जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंडालको रेनुसागर द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव,अधिकारी आर एन यादव ,शिवम पाठक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *