एआई और मशीन लर्निंग से दक्षता बढ़ाएगा एमसीएल, आईआईएम संबलपुर के साथ किया एमओयू 

Spread the love

संबलपुर । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने डिजिटल रूपांतरण और कर्मचारी क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उदय अनंत काओले, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एम.सी.एल. की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर  केशव राव निदेशक (मानव संसाधन) एम.सी.एल. एवं प्रोफेसर महादेव जायसवाल, निदेशक-आईआईएम,संबलपुर के द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, आईआईएम संबलपुर द्वारा एमसीएल के 500 अधिकारियों को कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित एआई और एमएल अनुप्रयोगों पर विशेष रूप से तैयार पाठ्यक्रम  अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण अधिकारियों को उन्नत ज्ञान और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करेगा, जिससे वे एआई से जटिल चुनौतियों का समाधान कर करने और कम्पनी में नवाचारी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने मे और दक्ष होंगे। इस अवसर पर सीएमडी  काओले ने कार्यकुशलता एवं दक्षता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकियों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग निर्णय लेने, परिचालन दक्षता और उत्पादकता में सुधार के लिए आवश्यक उपकरण हैं।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता एआई-आधारित समाधानों के एकीकरण के माध्यम से एमसीएल के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रभाव डालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *