एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सिलाई मशीन का वितरण

Spread the love

हजारीबाग।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कटकमदाग में छात्राओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जागृति महिला संघ के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनिता दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं को सिलाई मशीन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी आज के समय की आवश्यकता है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनमें स्वरोजगार के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सिलाई जैसे व्यावहारिक कौशल बालिकाओं को भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। परियोजना द्वारा समय-समय पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न सामुदायिक विकास गतिविधियाँ संचालित की जाती रही हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं ने इस पहल के लिए एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं जागृति महिला संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, जागृति महिला संघ की सदस्याएँ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *