कल्याणी महिला समिति ने ब्लॉक-बी में प्याऊ केंद्र का किया शुभारंभ

Spread the love

सिंगरौली परिक्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ऐसे में आमजन, राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विगत सोमवार को एनसीएल ब्लॉक- बी की कल्याणी महिला समिति  द्वारा एक प्याऊ (पेयजल केंद्र) का शुभारंभ किया गया।

कल्याणी महिला समिति द्वारा राहगीरों,श्रमिकों एवं स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया।  

कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्षा अर्चना त्रिपाठी एवं समिति सदस्यों सहित महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी), पी. के. त्रिपाठी एवं अन्य उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कल्याणी महिला समिति द्वारा स्थानीय क्षेत्र में समग्र कल्याण हेतु ऐसे अनेक कार्य किए जाते रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *