शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान ने किया प्रतियोगिता का आयोजन

सोनभद्र। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज पर बालकों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और बालिकाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा प्रभारी राजाराम दुबे ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया जाता है।श्री दुबे ने बताया कि 23 मार्च को शाम 5:00 बजे शहीदों का नमन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें 551 दीप जलाकर शहीदों को नमन किया जाएगा। सोनभद्र की जो बालिका प्रथम स्थान आएगी, उसी से प्रथम दीप प्रज्वलित कराया जाएगा।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *