पूर्व महामंत्री युवा कवि डॉ सुरेश कुमार अकेला एवं डॉ मनोज सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व

पीडीडीयू नगर। नगर की सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती का आज पुनर्गठन किया गया जिसमें आनंद तोदी को अध्यक्ष,मुकेश कुमार सिंह को महामंत्री तथा डॉ सुरेश कुमार अकेला एवं डॉ मनोज सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
संस्कार भारती के वर्तमान अध्यक्ष सतीश जिंदल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यकाल के लिए दायित्वों का आदान प्रदान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देने वालों में सर्वश्री सत्येन्द्र बारी डॉ ओ पी सिंह,डॉ विनय कुमार वर्मा,विनीता अग्रहरि,रेनू सिंह, सुधीर पांडेय,विजय कुमार,अरविंद कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
