अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा-जमुई रोड पर स्थित भगौतीदेई गांव के पास शुक्रवार को जिओ बीपी पेट्रोल पंप मां चिंतापूर्णी फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन शिशिर पांडेय की मां फूलमती पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। अहरौरा जमुई रोड पर भगोतीदेई गांव के पास स्थित मां चिंतपूर्णी फिलिंग स्टेशन का का शुभारंभ क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी शिशिर पांडेय की माता फूलमती पांडेय ने फीता काटकर किया। शिशिर पांडेय ने बताया की पेट्रोल पंप पर बेहतर गुणवत्ता शुद्ध माप के साथ पेट्रोल एवं डीजल मुहैया कराया जाएगा । एवं ग्रााहकों के सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर हवा, पानी ,शौचालय इत्यादि की बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, चन्द्रमौली त्रिपाठी, अरविन्द कुमार त्रिपाठी,जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, अमित पांडेय, विनय गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
