सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

राँची। सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  20मार्च 2026 दिन शुक्रवार को एदलहातु बस्ती, राँची में किया गया । इस शिविर में विशेषज्ञों डॉक्टरो ने 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया। शिविर में विशेषकर  हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को  नि:शुल्क दवा भी दिया गया |

NTPC

ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर अपने हितधारकों के विभिन्न बीमारियों के उपचार से सम्बंधित इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता है जिससे हितधारकों को गुणवत्तापूर्वक चिकित्सा मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा, सी एम ओ, सी एस आर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो, डॉ आशिमा तिग्गा, डॉ स्वाति, डॉ शिखा, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *