तीन दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला 

Spread the love

एक मई शाम को अपने मायके बैरमपुर से बिना बताए निकली थी विवाहिता 

अहरौरा, मिर्जापुर। तीन दिन से लापता विवाहिता का शव रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के रामपुर ढबई ग्राम पंचायत में स्थित मड़ई पर में स्थित एक कुएं में उतराया मिला शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान 30 वर्षीय अनुराधा पत्नी विनय विश्वकर्मा निवासी बभनी इमलिया चट्टी के रूप में की।मृतका अनुराधा के पति विनय विश्वकर्मा ने बताया की अनुराधा एक मई को बभनी से अपने मायके बैरमपुर एकली बाबूलाल विश्वकर्मा के यहां आई थी फिर उसी दिन शाम को लगभग साढ़े छः बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई ।

जब काफी देर तक अनुराधा वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर दो फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराया।जिसका शव तीसरे दिन कुएं में मिला है।पति के अनुसार अनुराधा पांच साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था मृतका को दो बेटियां हैं एक दस वर्ष दूसरी आठ वर्ष की।अनुराधा के मौत से परिजन सदमे में हैं वहीं पति के आंसू नहीं रुक रहे हैं।हल्का दरोगा आशीष बिंद ने बताया की शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति विनय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *