डीएम के निर्देश पर शिवद्वार मंदिर परिसर में चला स्वच्छता एवं मरम्मत अभियान

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार शनिवार को शिवद्वार मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई एवं मरम्मत अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन करने के पश्चात मंदिर के आसपास की साफ-सफाई, सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिए थे।
निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी एवं शौचालय की खराब स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सुलभ शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।उक्त निर्देशों के अनुपालन  में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कूड़ा-करकट हटाया गया, नालियों की सफाई की गई तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही, सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मरम्मत का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का भरोसा जताया।प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनहित से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *