बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,122 ग्रामीण लाभान्वित

लातेहार। बनहरदी कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र के सासंग गांव में निःशुल्क  सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर  का आयोजन किया गया।यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में ग्राम सासंग एवं आसपास के क्षेत्रों के कुल 122  ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर (डायबिटीज), सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए। डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया ।

NTPC

इस अवसर पर  एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग),  आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (एलए/आर एंड आर),   विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक,  मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय समुदाय के समग्र स्वास्थ्य सुधार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बनहरदी परियोजना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *