सीएसआर रेनुसागर द्वारा विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 169 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग, रेनुसागर द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, पूर्बी परासी में एक विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क पंजीकरण कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।नगर पंचायत अनपरा के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार ने चिकित्सा शिविर में पहुँच कर रेनुसागर द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आभार जताया।इस चिकित्सा शिविर में रेनुसागर चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डॉ. मनोज कुमार (फिजीशियन), डॉ. श्याम सुंदर (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। शिविर में कुल 169 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित मरीजों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर विशेष चिकित्सा शिविर पर प्रकाश डाला। 

गौरतलब है कि हिंडालको रेनुसागर द्वारा सीएसआर के तहत दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजनाथ यादव, शिवम पाठक, रमेश, आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर  सभासद राकेश बैसवार, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *