चेकिंग अभियान में दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

Spread the love

 20 पेटी अवैध बीयर के साथ 1 गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। जिले में अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस द्वारा  एक अहम सफलता प्राप्त गई। गुरुवार शाम को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास संदिग्ध कार वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटियों में कुल 480 कैन (लगभग 240 लीटर) अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 आंकी गई है।पुलिस ने मौके से 01 अंतर्राज्यीय बीयर तस्कर को गिरफ्तार किया । पूछताछ में बिहार निवासी आरोपी विशाल साहनी पुत्र विजय साहनी बोचहा थाना जनपद मुजफ्फरपुर पुर से तस्करी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना दुद्धी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही  की जा रही   है। गिरफ्तारी/ बरामदगी पुलिस टीम में उ0नि0 श्याम जी सिंह यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह व लक्ष्मण शंकर यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *