सकलडीहा।सकलडीहा उप जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को पत्र देकर स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्या के निदान की मांग की है। जहां उप जिलाधिकारी द्वारा विभाग के अधिकारियों से फोन के माध्यम से वार्ता कर समस्या के समाधान किए जाने का निर्देश दिया। इस संबंध में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि जब से हमारे घरों पर बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। जहां कुछ लोगों की शिकायत है कि उनके यहां बिजली विभाग द्वारा अत्यधिक बिजली बिल जारी की जाती है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि 100,200 रुपए का बिल बकाया होने पर भी हम लोगों के घरों की बिजली काट दी जा रही है। एक तरफ चिल चीलाती हुई गर्मी और ऊपर से बिजली विभाग द्वारा बिजली काट देने से हम लोग अत्यधिक परेशान है। पहले जो मीटर लगाए गए थे उसमें समस्या होने पर अधिकारियों द्वारा जांच कर कर संशोधन कर दिया जाता था। परंतु वर्तमान में जब से यह स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से हम लोगों का लगातार दोहन हो रहा है। आखिर हम ग्रामीण कहां से इतना बिजली का बिल भुगतान करेंगे, एक तो आमदनी कम हो गई है ऊपर से बिजली विभाग द्वारा अत्यधिक बिल जारी किया जा रहा है। पत्र देने वालों में पूनम ,उर्मिला,तेतर,रागिनी,सुमन,मालती,पुष्पा,सुदामी,अंबिका,हार्मनी,उषा के साथ दर्जनों महिला उपस्थित रही।
बिजली के स्मार्ट मीटर से पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र निदान की उठाई मांग
