बीसीसीएल के निदेशक मुरली कृष्ण रमैया राष्ट्रीय ईरा अवार्ड से सम्मानित

Spread the love

धनबाद। इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (IRA) द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया को ‘राष्ट्रीय IRA अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रशासनिक दक्षता, श्रमिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता तथा संगठनात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में आईआरए के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। अवसर पर IRA के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री एम. अली, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री रविकांत बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सीएसआर) सुरेंद्र भूषण, विभागाध्यक्ष (विधि)  के.एस. सिन्हा, विभागाध्यक्ष (आईआर)  मनीष मिश्रा, मानव संसाधन निदेशालय के अधिकारियों  सुबोजित मंडल,  ओपी सिंह सहित दर्जनों अन्य पत्रकारों ने भी अपनी सहभागिता की।
अपने संबोधन में श्री रमैया ने इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वे इसे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा के रूप में लेते हैं तथा बीसीसीएल में कर्मचारियों के हित और संगठन के विकास को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *