अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के धुरिया गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान की 63 वर्षीय पत्नी हीरावती देवी का मंगलवार सुबह लगभग छः बजे हृदय गति रुकने से अकस्मिक निधन हो गया ।
परिजनों ने बताया की हीरावती देवी सुबह उठने के बाद घर में दैनिक कार्य कर रही थी और पशु शाला की तरफ गई हुई थी उसी दौरान उनको चक्कर आया और गिर पड़ी यह देख घर में स्थित परिजन दौड़ पड़े और उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
किसान नेता की पत्नी के निधन की खबर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह सहित जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी तथा समाजसेवी प्रहलाद सिंह के निवास धुरिया पहुंच कर मृतक आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अन्तिम संस्कार रायपुरिया घाट नारायणपुर में किया गया।
दूसरे दिन भी किसान नेता के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ था।
