मंदिर में घुसपैठ और आगजनी की कोशिश, मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास, ग्रामीणों ने दो संदिग्ध पकड़े

Spread the love

सोनभद्र ।आस्था पर चोट पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने घुसपैठ कर तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश की। हालांकि चोरी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक किसी बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई, लेकिन स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।जानकारी के अनुसार देर रात कुछ युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए और सबसे पहले पुजारी के कमरे व मंदिर के ताले के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अंदर रखे सामान को खंगालने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई विशेष सामान चोरी होने की पुष्टि नहीं हो पाई। आरोपियों ने मंदिर के पिछले हिस्से के रोशनदान को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

घटना का सबसे संवेदनशील पहलू तब सामने आया जब आरोपियों ने मंदिर में रखे झंडे और वस्त्रों को मूर्ति पर रखकर आग लगाने का प्रयास किया। इस हरकत से मूर्ति को आंशिक नुकसान पहुंचा, जिससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुईं।घटना की भनक लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच में जुटी हुई है, ताकि घटना के पीछे की साजिश और शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *