राउरकेला इस्पात संयंत्र में एसपीएसबी इंटर-स्टील बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 का शुभारंभ

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) इंटर-स्टील बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन 26 फरवरी 2026 को सेक्टर-6 स्थित इस्पात बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया I मुख्य महाप्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा),  जी एस दास ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं उद्यानिकी),  बी के जोजो सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

NTPC

अपने संबोधन में  दास ने कहा कि यह प्रतियोगिता उभरते खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है, टीम भावना को प्रोत्साहित करती है तथा विभिन्न टीमों के बीच खेल आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है।

तीन दिवसीय यह चैम्पियनशिप 28 फरवरी 2026 को संपन्न होगी। प्रतियोगिता में बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ स्टील प्लांट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू तथा मेजबान आरएसपी की टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन मैच में आरएसपी टीम ने आईआईएससीओ (ईसको) स्टील प्लांट की टीम को 93-89 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में टाटा स्टील की टीम ने जेएसडब्ल्यू टीम को हराकर विजय प्राप्त की। उद्घाटन सत्र का सञ्चालन उप प्रबंधक (क्रीड़ा),  आर एन पाढ़ी  द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिता का समन्वयन सहायक प्रबंधक (क्रीड़ा),  बुधु सिंह  द्वारा किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *