डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-नगर पंचायत डाला बाजार स्थित वैभव लॉन में भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार और शनिवार को आयोजित हुआ, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें कुल सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

इसके बाद दूसरे सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने वैचारिक अनुष्ठान पर अपने विचार रखे, जबकि तीसरे सत्र में आईटी जिला संयोजक मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और उसकी भूमिका पर जानकारी दी।प्रथम दिवस का समापन राम भजन और प्रवास कार्यक्रम के साथ हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में आध्यात्मिक और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। द्वितीय दिवस के चौथे सत्र में जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। पांचवें और छठवें सत्र में नागेश्वर देव पांडे ने पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठन विस्तार के विषय में विस्तार से जानकारी दी।समापन सत्र में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’ कार्यक्रम और टिफिन बैठक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, वर्ग प्रभारी उमेश सिंह पटेल, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, चंद्रावती देवी, मनोज कुमार निषाद, अमरेश उपाध्याय, उर्मिला देवी, विशाल कुमार, बृजेश पांडे, विकाश जायसवाल, रमाशंकर पासवान, धीरेन्द्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
