बीसीसीएल द्वारा गोविंदपुर क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर का आयोजन 

Spread the love

धनबाद । गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 में प्रभावित परिवारों के सहयोग हेतु बीसीसीएल द्वारा राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है। 31 मार्च से ही प्रारंभ इस राहत शिविर में लगभग 100 लोगों के लिए भोजन एवं आवश्यक आश्रय (शेल्टर) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राहत शिविर के माध्यम से प्रभावित ग्रामीणों के बीच नियमित रूप से खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा सके। यह पहल बीसीसीएल द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की जा रही है, ताकि प्रभावित समुदाय को इस कठिन समय में आवश्यक सहयोग मिल सके।

बीसीसीएल की टीम द्वारा लगातार स्थल पर उपस्थित रहकर प्रभावित परिवारों की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्रभावित लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का आकलन किया जा रहा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बीसीसीएल आपदा अथवा आकस्मिक परिस्थितियों में प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं सतत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *