सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर कोहरौल पानी टंकी के पास घूम रहा है। घेराबंदी कर करन गिरि (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी शक्तिनगर, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से हेरोइन की बिक्री कर रहा था और इसी से अपना खर्च चलाता था। उसने यह भी बताया कि उसे हेरोइन रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस अन्य संबंधित लोगों की तलाश में जुटी है।आरोपी के विरुद्ध पहले भी मादक पदार्थ और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
