धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें महाप्रबंधक (एचआरडी) तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त 07 कर्मचारियों सहित कुल 08 कार्मिकों का सेवानिवृत्ति सम्मान तथा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा.जे.कुजूर, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना) श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्य, मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मी के साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित रहें।
सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु सम्मान-पत्र वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मी के उसके अनुशासन, समर्पण और योगदान भरे कार्यकाल की सार्थक पूर्णता को दर्शाता है। उन्होंने सेवानिवृत्ति को आत्मचिंतन, व्यक्तिगत विकास और समाज के प्रति योगदान का अवसर बताया। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, सक्रिय बने रहने और अपने अनुभवों को समाज तथा संगठन के हित में साझा करने की सलाह दी तथा सभी कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल से मार्च माह में 01 अधिकारी एवं मुख्यालय तथा सभी क्षेत्रों से सेवानिवृत्त 128 कर्मचारियों सहित कुल 129 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले एक अधिकारी और मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 07 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज उपरोक्त समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में भी सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों में अनूप कुमार राँय, महाप्रबंधक (खनन), रबिन्द्र नाथ मुखर्जी, कॉस्ट अकाउंटेंट/अकाउंटेंट, धनी राम, सफाई कर्मचारी, श्रीमती सबिया देवी, सामान्य सहायक, कपिल देव राम, कार्यालय अधीक्षक (ओ.एल), चंचल चक्रबर्ती, वरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर (ग्रेड-1), हरबंस सिंह, कार्यालय अधीक्षक तथा अरबिंद कुमार सिंह, सुरक्षा प्रहरी शामिल रहें।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव ओझा ने किया।

Leave a Reply