विलासपुर।महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोझा (मंडी) एवं जूणी (शिमला) में संचालित चार-चार माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यकर्मों का समापन दिनांक 30 मार्च 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से हिमकॉन शिमला द्वारा सम्पन्न किया गया| समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी कोलडैम, श्रीमती मंगला हरीन्द्रन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही, प्रतिभागियों को निटिंग मशीन एवं ब्यूटी पार्लर किट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, हिमकॉन से डिप्टी मैनेजर अमर वर्मा, समन्वयक मनोज एवं अमित शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत घरयाना संजय श्रीवास्तव, तथा प्रशिक्षण प्रदान करने वाली प्रशिक्षिकाएँ सुश्री मुस्कान एवं श्रीमती सुनीता भी उपस्थित रहीं।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम नें ग्राम पंचायत सोझा एवं जुणी की 50 महिलाओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नवीन कौशल सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं इसकी खूब सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उनकी सोच को एक नई दिशा मिली है तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है।एनटीपीसी कोलडैम स्थानीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएसआर के अंतर्गत संचालित ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply