कंस वध का जीवंत मंचन देख भक्त लगाने लगे श्री कृष्ण के जयकारे

सोनभद्र। नगर स्थित रामलीला मैदान आयोजित 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का समापन बुधवार की देर रात विश्व प्रसिद्ध ब्रज की लट्ठमार होली के जीवंत मंचन के साथ हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण और उनके सखाओं को होली खेलने का आमंत्रण देती हैं। जिसके बाद कृष्ण सखाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं। जहां गोपियां सभी सखाओं और कृष्ण के साथ फूल की होली खेलती हैं।

इस बीच गोपियां सखाओं के संग सुंदर लट्ठमार होली लीला का मंचन देखकर मंत्रमुग्ध हुए कलाकारों ने ब्रज में होली है रसिया, होली खेले तो आय जइयो कृष्ण मुरारी, कान्हा बरसाने में बुलावै राधा प्यारी जैसे भजनों को गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंचन के दौरान कलाकारों ने आकर्षक मयूर नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें श्री कृष्ण राधा रानी की दिव्य एवं अलौकिक झांकी का दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर कर दिया। लीला मंचन के अंत में भगवान राधा कृष्ण पर सभी गोपियां और बाल सखा फूलों की वर्षा करते रहें। वहीं भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने राधे-कृष्ण की आरती उतार लोक कल्याण की मंगल कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रविंद्र केसरी, सचिन गुप्ता, धीरज जलान, मनोज सिंह, डॉ अनिल पांडे, सत्येंद्र कुमार पांडेय,राम जी मोदनवाल, धर्मेश सिंह खरवार, प्रदीप चौबे, हर्ष केसरी, पंकज कनोडिया, विजय कुमार कनोडिया, विमल अग्रवाल, विजय शर्मा, कुसुम शर्मा, पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता, बृजेश शुक्ला, गिरीश पांडे, अमित दुबे, विनोद सोनी, राजेश सोनी, हर्षवर्धन केसरवानी, अजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुंदर केसरी, विजय कांत मिश्रा, अंकुर जैन, संदीप पांडेय, उमेश यादव, सौरभ, सत्यनारायण यादव, राजकुमार सिंह, बाबा गुरु सेवा नन्द, अछैवर केशरी,अंशु पांडेय, प्रकाश केशरी, रमेश केसरी, रामानन्द सांवरिया, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
