बीसीसीएल एवं कीर्ति ट्रस्ट के बीच युवाओं के कौशल विकास हेतु एमओयू 

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज बीसीसीएल एवं कीर्ति ट्रस्ट के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत संचालित इस परियोजना का उद्देश्य धनबाद जिले के 250 युवाओं को ‘रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव’ जॉब रोल के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। परियोजना के अंतर्गत बीसीसीएल के परिचालन क्षेत्रों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्थानीय समुदायों को इस योजना का प्रत्यक्ष एवं स्थायी लाभ सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन कीर्ति ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जो कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, क्षमता निर्माण तथा सामुदायिक कल्याण गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय एवं अनुभवी संस्था है। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को रिटेल क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक कौशल, ग्राहक सेवा दक्षता, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा कार्यस्थल आचरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे संगठित क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने हेतु सक्षम एवं प्रतिस्पर्धी बन सकें। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, विभागाध्यक्ष (सीएसआर)  सुरेंद्र भूषण तथा बीसीसीएल की सीएसआर टीम उपस्थित रही। कीर्ति ट्रस्ट की ओर से राकेश कुमार (अध्यक्ष, कीर्ति ट्रस्ट) ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

NTPC

अपने संबोधन में मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि बीसीसीएल ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी समान रूप से सक्रिय है। यह समझौता ज्ञापन बीसीसीएल की सतत एवं दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत कंपनी स्थानीय समुदायों के समग्र उत्थान, रोजगार सृजन एवं सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए सार्थक एवं प्रभावी पहल कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *