ऑपरेशन खोज” के तहत 9 वर्षीय अंशु को सकुशल परिजनों से मिलाया गया

सोनभद्र। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 09 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल खोजकर उसके परिजनों से मिला दिया गया।थाना बीजपुर एवं चाइल्ड लाइन टीम को 22 फरवरी 2026 को एक नाबालिग बालिका मिली थी, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर बालिका गृह रॉबर्ट्सगंज में आवासित कराया गया।

NTPC

इसके बाद थाना ए.एच.टी. टीम ने उसकी पहचान स्थापित करने और परिजनों की खोज के लिए त्वरित एवं समन्वित प्रयास शुरू किए।प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के नेतृत्व में टीम ने संवेदनशीलता के साथ बालिका से संवाद स्थापित किया। चिकित्सा विभाग की काउंसलर शिवांगी मिश्रा पीएचसी केकराहीएवं मीना सोनकर जिला अस्पताल सोनभद्र द्वारा काउंसलिंग के बाद बालिका ने अपना नाम अंशु पुत्री बाबूलाल बताया।जनपद सोनभद्र एवं मीरजापुर में व्यापक प्रचार-प्रसार और खोजबीन के बाद बालिका की पहचान अंशु यादव पुत्री बाबूलाल यादव, निवासी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने थाना ए.एच.टी. टीम के प्रति आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *