राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां तेज

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी बी.एन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच, बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा घेरे को पूरी तरह अभेद्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।बताया जा रहा है कि राज्यपाल पुलिस लाइन में नवनिर्मित तीन भवनों का लोकार्पण कर सकती हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *