सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की चारों तहसीलों में फरवरी माह के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। रॉबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।रॉबर्ट्सगंज में कुल 127 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 20 मामलों का निस्तारण मौके पर या टीम भेजकर किया गया। 107 प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।ओबरा में तहसीलदार नरेंद्र राम की अध्यक्षता में 37 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 4 का निस्तारण हुआ। दुद्धी में उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में 32 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। अनुपस्थित पाए गए प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन (शहरी) से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
