मेगा विधिक सहायता शिविर में दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

नौगढ़। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली एवं पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकलडीहा रोड चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ब्लाक परिसर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सिविल जज (सी.डि.) एवं पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली डॉ. इन्दु रानी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना है।  जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव में न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को आगे आने का आह्वान किया।

 आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा किया गया। लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।

इस दौरान एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।  शिविर में विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, युवा कल्याण विभाग, दुग्ध उत्पादन विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास तथा कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय स्टाल लगाकर के ग्रामीणों को सरकार की संचालित योजनाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *