दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदों के लिए 10 नामांकन दाखिल

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया हैं।बुधवार को नामांकन की आखिरी तिथि निश्चित थी।

 चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन /मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एड. ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद हेतु दो नामांकन दाखिल हुए हैं जिसमें कुलभूषण पाण्डेय और रामपाल जौहरी शामिल हैं।वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु एक नामांकन रविंद्र कुमार ने दाखिल किया हैं।उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के 2 पद हेतु 2 नामांकन दाखिल हुआ हैं जिसमें महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव शामिल हैं,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर के 2 पद के लिए 2 नामांकन दाखिल हुए जिसमें आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद हैं।सचिव के एक पद के लिए 2 नामांकन दाखिल हुए हैं जिसमें पवन कुमार दूबे और दिनेश कुमार शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए एक नामांकन विष्णु कुमार सिंह ने दाखिल किया हैं।सह सचिव प्रशासन के लिए रामसागर ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। नामांकन पत्रों की जाँच तथा नाम वापसी और वैध नामांकन की घोषणा 13 फ़रवरी को 4 बजे तक कर दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए 19 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से सांय 3:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद उसी दिन 4 बजे से मतगणना तत्पश्चात परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम में सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार एड,बिहारी लाल एड,जय प्रकाश तिवारी एड तथा देवी शरण एड मौजूद रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *