स्टार स्पोर्टिंग क्लब ने किया वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 

Spread the love

वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं , बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण – बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर”

उद्घाटन मैच में मिर्जामुराद 23 प्वाइंट और सरने 25 प्वाइंट पाकर जीत हासिल किया

नियामताबाद ,चन्दौली।  नियामताबाद ब्लाक के ग्राम सभा गोधना में स्टार स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसहायता हास्पिटल के निदेशक समाज सेवी बिरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर” बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिनका आयोजक मंडल ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि बीरेंद्र कुमार बिंद “डॉक्टर” ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।

तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण है। मैदान पर जब आप एक गेंद को हवा में रखने के लिए साथ मिलकर प्रयास करते हैं, तो वह टीम भावना सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ना भी सिखाती है।

 प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए श्री बिरेंद्र बिन्द ने कहा कि खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है आपका खेल के प्रति समर्पण और टीम भावना। यही आपको ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उद्घाटन मैच में मिर्जामुराद 23 प्वाइंट और सरने 25 प्वाइंट पाकर जीत हासिल किया।  प्रतियोगिता का संयोजन सैफ अहमद पूर्व प्रधान, और आयोजन फिरोज अहमद, मो० तालीब, मो० सारिक, जावेद अहमद ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शेख कयामुद्दीन, तौफिक अहमद, वसीम अहमद कादरी, अम्मान अहमद, एकरामुद्दीन अहमद आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *