मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का चकिया में उद्घाटन

 जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं

NTPC

चन्दौली। चकिया विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत दिरेहू में मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025-2026 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें राज्य मंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक, चकिया व नौगढ़ के प्रमुख तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से किया गया।

मा राज्य मंत्री अनुसूचितजाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एव प्रभारी मंत्री चंदौली संजीव गोंड ने जीरो पावर्टी कॉलोनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कॉलोनी का उद्घाटन और गृह प्रवेश की रस्म पूरी हुईं। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस कॉलोनी का निर्माण सरकार की मंशा के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य उन परिवारों को एक छत प्रदान करना है जिनके पास अपना घर नहीं है। मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर इन परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं। इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए।

इस दौरान मंत्री ने बताया कि ऐसे ही सभी विकास खण्डों में ऐसे जीवन यापन करने वाले( जिनके पास खुद की जमीन,रहने के लिए घर,शुद्ध पीने का पानी ,शौचायल सहित अन्य सुविधाओं से वंचित है उनको चिन्हित कर उनको जीरो पावर्टी के तहत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी,उनके बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक चकिया ने बताया कि ये बहुत अच्छी पहल की गई है इस पहल से विकसित भारत 2047 का सपना साकार होते दिख रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही ऐसे ही कालोनियों का निर्माण सभी ब्लाकों में कर बेसहारों को घर बिजली,शौचालय से लाभान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहल में विधायक जी का बहुत सहयोग रहा जिसके कारण हम लोग इस कार्य को बहुत कम समय में धरातल पर उतार सके।उन्होंने बताया कि हम सबका प्रयास निरंतर जारी रहेगा पूरी शिद्दत से कार्य को आगे करते हुवे हर वंचितों को सारी सुविधाएं देते हुवे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया जाएगा सभी को पेंशन,आयुष्मान गोल्डन कार्ड,श्रम कार्ड के साथ महिलाओं को समूह से जोड़कर उनका इनकम बढ़ाना,आत्म निर्भर बनाने के लिए राज मिस्त्री कि ट्रेनिंग,बच्चों को मुफ्त कोचिंग कि व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि आज इस कालोनी में रहने वाले बीस परिवार को लगभग दो करोड़ की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *