शादी से पहले युवक की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। युवक की शादी तय थी और कुछ ही दिनों बाद घर में खुशियां आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो कला गांव निवासी सवि कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय सुखन राम का शव झारो–महुअरिया रेलवे लाइन पर पोल संख्या 87/20 के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।परिजनों के मुताबिक सवि कुमार कंप्यूटर दुकान पर ऑनलाइन काम करता था और उसकी शादी 25 अप्रैल को तय थी। घटना से पहले वह फोन पर बातचीत करते हुए घर से निकला था, इसके बाद उसकी इस तरह दर्दनाक मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *