खेत में काम करते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

Spread the love

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पुसौली गांव में गुरुवार को खेत में काम करने गए एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई,जानकारी के अनुसार पुसौली गांव निवासी 35 वर्षीय कृपानंद पटेल, पुत्र कृष्णकांत सिंह, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम स्थित अपने खेत पर काम करने गया था। खेत के किनारे एक पेड़ के पास बने कुएं के पास उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक खेत में कुएं के पास खड़ी मिली। कुएं से पानी निकलवाने पर अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मृतक के चाचा कृष्णकरण सिंह (55) ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बजाज फाइनेंस में कलेक्शन का कार्य करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *