नराकास, औरैया के तत्वावधान में हिंदी शब्द जाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

औरैया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), औरैया के तत्वाधान में 06 फरवरी, 2026 को एनटीपीसी औरैया द्वारा प्रशासनिक भवन स्थित परियोजना प्रमुख सम्मेलन कक्ष में हिंदी शब्द जाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना, शब्द भंडार समृद्ध करना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता में ओरैया स्थित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों, बैंक उपक्रमों तथा एनटीपीसी औरैया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ शब्दों की बौद्धिक चुनौती को स्वीकार किया और अपनी भाषाई दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

NTPC

कार्यक्रम में नराकास, गेल  औरैया के राजभाषा अधिकारी एवं सदस्य सचिव प्रवीण चंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल हिंदी के प्रति लगाव बढ़ाती हैं, बल्कि कार्यालयीन वातावरण में भाषा के प्रति आत्मीयता भी विकसित करती हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन एनटीपीसी औरैया के प्रबंधक (मानव संसाधन, राजभाषा) आलोक अधिकारी द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया, जिससे प्रतिभागियों में निरंतर उत्साह बना रहा। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में सीखने की उत्सुकता, भाषाई सजगता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजक रही, बल्कि हिंदी )भाषा के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *