वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने महिला से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0–0046/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित महिला प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र लालबाबू, निवासी ग्राम बेलदहा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष को दिनांक 04 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 07:19 बजे रेड़िया मोड़ थाना चोपन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *