सीएमपीडीआई के सीएमडी ने विजेता एवं उप-विजेता को पुरस्कृत किया

रांची । सीएमपीडीआई के रिक्रियेशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित ‘‘पुरूष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट’’ के पुरूष वर्ग के फाइनल मैच में इंडियन फाइटर्स ने एवेंजर्स को 47 रनों से हराकर कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन फाइटर्स ने 12 ओवरों में 114/5 रन बनाए, जवाब में एवेंजर्स 67 रनों पर आल आउट हो गई। इंडियन फाइटर्स के अभिषेक प्रसाद को ‘‘मैन आफ द मैच’’ का खिताब मिला। एवेंजर्स टीम के सुजीत कुमार को ‘‘मैन आफ द टूर्नामेंट’’ का खिताब मिला।

NTPC

वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में एंजेल्स एलेवन और शिवशक्ति एलेवन के बीच खेला गया, शिवशक्ति एलेवन टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। सुश्री रेखा को महिला आफ द टूर्नामेंट चुना गया । इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया । 

सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  चौधरी शिवराज सिंह और निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  नृपेन्द्र नाथ ने क्रमशः पुरूष और महिला टीमों के विजेताओं और उपविजेताओं को कप प्रदान किए। इस अवसर पर  सिंह ने शारीरिक फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर जोर दिया।  इस तीन दिवसीय ‘‘पुरूष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट’’ के सफल आयोजन में क्लब के महासचिव  अमित कुमार, सहायक महासचिव राजेश कुमार सिन्हा, खेल सचिव  बीरू मुण्डा, कोषाध्यक्ष  रणजीत शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *