अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में एनसीएल बना विजेता

एनसीएल की मेजबानी में पाँच दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का हुआ समापन

NTPC

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन रविवार को जयंत परियोजना में पेनल्टी शूटआउट से एनसीएल की जीत के साथ हुआ ।
कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें एनसीएल की टीम ने ईसीएल को 3-2 से पराजित कर विजेता खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुँचा, जहाँ एनसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
28 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया सहित एनसीएल, एमसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआईएल एवं एससीसीएल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली गई।
समापन समारोह के अवसर पर एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बी. साईराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  मनीष कुमार, निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी)  आशुतोष द्विवेदी तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय कुमार जायसवाल, शनिवार को सेवानिवृत्त हुए एनसीएल के निदेशक(तकनीकी/संचालन)  सुनील प्रसाद सिंह उपस्थित रहे ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी, एनसीएल  बी. साईराम ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और एनसीएल सदैव खेलों को प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने खेलों से प्रेरणा लेते हुए टीम भावना को खदान संचालन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया और  कहा कि टीम भावना से खदानों में परिचालन उत्कृष्टता के साथ-साथ सुरक्षा की संस्कृति को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने आतिथ्य भावना के साथ खेल आयोजनों की परंपरा और एनसीएल परिवार द्वारा परामर्श के माध्यम से उपलब्ध कराई गई कल्याणकारी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।
इसके अतिरिक्त कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य  टीकेश्वर सिंह राठौर (बीएमएस),  पी.एस. पांडेय (सीटू), एनसीएल जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से  अशोक मिश्रा, आरसीएसएस से  लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से  अशोक पांडेय तथा सीएमओएआई के महासचिव  सर्वेश सिंह की भी उपस्थिति रही। समापन अवसर पर एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं दर्शक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सीएमपीडीआईएल बनाम ईसीएल तथा एनसीएल बनाम एसईसीएल के बीच खेले गए, जिनमें ईसीएल एवं एनसीएल ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में एसईसीएल ने तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर का ख़िताब एनसीएल के तौसीफ़ अहमद, गोल्डन बूट अवार्ड ईसीएल के  संदीप व प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट का ख़िताब  यश वर्मा को दिया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक(जयंत)  दीपक सक्सेना व महाप्रबंधक (कल्याण)  राजेश त्रिवेदी की टीम की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *