एनटीपीसी अंता में घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

बारा । एनटीपीसी अंता की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत युवा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 30 जनवरी, 2026 को किया गया। समापन समारोह एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा की अध्यक्षता एवं प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बवेजा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के आसपास के गांवों के 70 युवाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, टूल किट बैग तथा ड्रेस कोड हेतु दो-दो टी-शर्ट प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण स्थानीय युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 70 बेरोजगार युवाओं को घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन के रूप में कुल 9 दिनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पावर सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से संचालित किया गया। इस अवसर पर विपिन देशमुख, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ. अम्बुज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  सौरभ अरोड़ा, बीडीएम, पावर सेक्टर स्किल काउंसिल, प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख सहित मण्डल की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *