सोनभद्र: जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 जनवरी को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग, राबर्ट्सगंज परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क होगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 14 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें औद्योगिक, सेवा एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजक कंपनियों द्वारा मौके पर ही लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
