सोनभद्र। शहीद स्थल करारी, साहित्य दीप संस्थान एवं दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह, कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तीसरी पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मखदूम फूलपुर प्रयागराज, शिवदास चंदौली, प्रकाश मिर्जापुरी, धर्म देव चंचल अहरौरा, रामनरेश पाल वाराणसी के अलावा जनपद के कवियों का काव्य पाठ होगा। नवनिर्वाचित सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड का अभिनंदन होगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उक्त आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने दी है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
