संदिग्ध परिस्थितियों में दर्जी की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक किराए के कमरे में 70 वर्षीय बुजुर्ग दर्जी की जली हुई लाश मिली। मृतक की पहचान सुशील मसीह पुत्र जार्ज मसीह निवासी ग्राम मलदेवा के रूप में हुई है, जो सिलाई का काम कर अपनी आजीविका चलाते थे।मकान मालिक रूपेश जायसवाल ने बताया कि सुशील मसीह उनके कच्चे मकान के एक कमरे में रहकर घर की देखरेख करते थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला, जिसने सिलाई के लिए कपड़े दिए थे, जब कपड़े लेने पहुंची तो कमरे के अंदर बुजुर्ग का पूरी तरह जला शव देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को अवगत कराया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर शव पूरी तरह जला हुआ था। मृतक के तीन पुत्र और पुत्रियां हैं, जिनमें सभी पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *