दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण 

Spread the love

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर  की वरिष्ठ सदस्या  इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक कार्यो के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सदैव अग्रणी रही है। इसी क्रम में प्रेक्षागृह के प्रांगण में 81 गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण किया गया है। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रूप से सम्बोधन में कहा कि “आज के इस पुनीत अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान करना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। ऐसे कार्य समाज में आपसी सहयोग, करुणा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल रेनूसागर कि सचिव तुलिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की कार्यकारिणी समिति की सदस्याएं मेनका अरोड़ा,विभा सिंह, किरण श्रीवास्तव व अन्य सदस्याएं प्रमुख रुप से उपस्थित थी।  उपहार पाकर सभी गृह सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गये और उन्होंने हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *