वृद्धा आश्रम में कंबल वितरित कर मनाया प्रियंका का जन्मदिन

Spread the love

सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (सांसद) के जन्मदिन के अवसर पर घोरावल विधानसभा के छपका में स्थित वृद्धाश्रम में जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में वृद्धो को कंबल वितरित कर प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन मनाया, जिसमें दुबे ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व-प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जनपद सोनभद्र के अंदर जिन कार्य योजनाओं का लोकार्पण किया गया और उनकी स्थापना जिस सोच के साथ की गई। रिहंद डैम, हिंडालको इंडस्ट्री, एनटीपीसी, अनपरा/ओबरा तापीय परियोजनाएं यह दर्शाता हैं कि कांग्रेस का सोनभद्र से कितना गहरा नाता था। वही हम सभी के आदिवासियों के नेता रहे  स्व0 रामप्यारे पनिका इनका हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बहुत ही आत्मीय लगाव था। उन्होंने यहां दलित ,आदिवासियों के लिए क्या कुछ नहीं किया।
आज हम सभी यहां पर प्रियंका गांधी के लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह आशा करते हैं कि आगे आने वाले समय में वह फिर से हमारी प्रभारी बने और 1989 के पहले जिस प्रकार से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों के लिए काम किया फिर से सरकार आए और सभी लोग खुशहाल रहे। किसान, व्यापारी, नौजवान, दलित ,आदिवासी, पिछड़ा, आम जनमानस सब मिलकर रहे और एक अच्छे समाज का निर्माण हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा,व्यापार मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल जैन,राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता,कांग्रेस नेता ओम प्रकाश भारती, सोशल ऑडिट डिपार्मेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव,प्रमोद प्रजापति के साथ लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *