गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, अपराध से अर्जित 12 लाख की बोलेरो पुलिस ने की कुर्क

Spread the love

चोपन। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध चल रहे संपत्ति जब्तीकरण अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 420/2025, धारा 3,1 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामकैलाश, निवासी जगदीशपुर मसनी, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान अभियुक्त के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या UP70HH1152 पाए जाने पर उसे अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया।सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कराए गए मूल्यांकन में बोलेरो वाहन की अनुमानित कीमत ₹12,00,000 आंकी गई। अपराध से अर्जित संपत्ति की पुष्टि होने पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14,1के अंतर्गत जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत की गई, जिस पर उनके द्वारा वाहन को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया।जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियुक्त बृजेश कुमार की अपराध से अर्जित चल संपत्ति बोलेरो वाहन को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14,1 के अंतर्गत विधिवत कुर्क कर लिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल प्रियांशु त्रिपाठी एवं कांस्टेबल अमित चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *