श्रीराम गिरी को  सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राम गिरी बिल लिपिक की सेवा के वर्ष पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिल लिपिक श्रीराम गिरी का कार्य काल काफी सराहनीय रहा इनको शासकीय सेवा में जो भी जिम्मेदारियां दी गई उसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किये इन्होने अपनी सेवा के दौरान कर्मचारियों के रिटायरमेंट होने पर उनके देयकों का भुगतान समय से करने का कार्य किये, बिदाई का क्षण वास्तव में काफी दुःखदायी होता है। जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, एक दिन सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना होता है यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है जो व्यक्ति जिस दिन सरकारी सेवा में आता है उसी दिन उसके सेवानिवृत्ति की तिथि निर्धारित हो जाती है उनके सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप विदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है।
  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्ट्रेट मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार राय, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी ने अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर  सम्मानित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपस्थित अधिकारी गण एंव कर्मचारीगण ने बिल लिपिक का माल्यार्पण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई0डी0एम0 दिव्यतोष मिश्रा, राजीव कुमार शुक्ला, राम अधार ओ0एस0डी0 जिलाधिकारी, उमानाथ पाण्डेय सामान्य लिपिक, अनन्त राम स्टेनो, अमूल्य वर्मा, नाजिर कलेक्ट्रेट बाबू लाल, ओमकार यादव प्रशासनिक अधिकारी, मुरारी गिरी सत्यापन लिपिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाठक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *