स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता मेजा ऊर्जा निगम का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

प्रयागराज।मंगलवार को मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय द्वारा किया गया। इस पहल के अंतर्गत कुल 20 अभ्यर्थियों को सीएनसी मशीन ऑपरेटर ट्रेड में तीन माह का पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण CRISP, भोपाल में प्रदान किया जाएगा, जिसमें  बैच के 20 प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता विकसित की जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय है तथा प्रशिक्षण उपरांत CRISP, भोपाल द्वारा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा CRISP के साथ यह पहल युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है   कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य अतिथियों  द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण हेतु CRISP, भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर  नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण),  आनंद प्रकाश (महाप्रबंधक, परियोजना),  अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण),  विवेक चन्द्र ( विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन) सहित CRISP, भोपाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *