नागरिक सुरक्षा के वालिंटियरों को किया गया प्रशिक्षित 

Spread the love

चन्दौली । अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व प्रभारी नागरिक सुरक्षा के दिशा निर्देशन में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के पंचम दिन नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्डन एवं स्वयंसेवक को वरिष्ठ सहायक सहायक उप नियंत्रक, योगेश कुमार श्रीवास्तव ,नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली द्वारा नागरिक सुरक्षा का इतिहास एवं नागरिक सुरक्षा की रूपरेखा, नागरिक सुरक्षा की स्थापना एवं नागरिक सुरक्षा के अधिनियम का प्रशिक्षण  दिया गया l

मास्टर ट्रेनर प्रवीण ज्ञानवेंद्र, पोस्ट वार्डन एवं आशीष कुमार, सेक्टर वार्डन द्वारा बचाव सेवा के सिद्धांत एवं 50 सेवा के उपकरण तथा बचाव सेवा से संबंधित विषय प्रशिक्षण दिया l प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्ति के बाद उपस्थित वार्डन एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण किट बैग वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव नागरिक सुरक्षा ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली द्वारा दिया गयाl प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग  राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक ,नागरिक सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार यादव ,पोस्ट वार्डन एवं आशीष कुमार ,सेक्टर वार्डन तथा नंदकुमार रघुवीर बलजीत शर्मा द्वारा प्रदान किया गया l नागरिक सुरक्षा के 90 वार्डन एवं सेवक द्वारा प्रशिक्षण लिया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *