स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर एनटीपीसी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

Spread the love

ऊंचाहार रायबरेली।जो समाज या संस्था अपने पूर्वजों या वरिष्ठों को याद रखती है तथा उनके अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती है वह शिखर तक पहुंच कर अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने में सक्षम होती है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक तथा परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त एनटीपीसी कर्मचारियों के लिए आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी को शीर्ष तक पहुंचाने में सेवानिवृत्त कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

यह बात नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए कंपनी के लिए समर्पित भाव से अपना दायित्व निभाना है यही सेवानिवृत्त वरिष्ठों के प्रति वर्तमान पीढ़ी का सम्मान होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एनटीपीसी ऊंचाहार की इस अद्वितीय पहल की सराहना करते हुए अपने अपने विचार और संस्मरण साझा किए। महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए के के शुक्ला सहित रघुबर शर्मा, गुरु नारायण दीक्षित, रमेश चंद्र एवं कई पूर्व कर्मचारियों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा इसे मील का पत्थर बताया। 

परियोजना प्रमुख ने सभी का कुशल क्षेम पूछते हुए अभिनंदन किया। मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि एनटीपीसी कंपनी के सीएमडी गुरदीप सिंह जी की प्रेरणा से ऐसा आयोजन संपन्न हुआ। महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित कई विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर समारोह को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *